फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Thu, 04 Jul 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले में बुधवार को छह साल की बच्ची को घर में बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को बच्ची अपने भाई के साथ मकान के बाहर खेल रही थी। तभी घर के सामने रहने वाला 30 साल का युवक उसे अपने कमरे में ले गया। उसके परिवार के लोग कहीं गए हुए थे। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार ने शाम को थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले ही आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने उसकी तलाश को शुरू कर दी है। मोहल्ले वालों के अनुसार, आमने-सामने मकान होने के चलते बच्ची का आरोपी के घर पर आना-जाना था। सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें