पुवायां। तहसील कार्यालय में सोमवार को एक किसान ने कंप्यूटर ऑपरेटर के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बवाल हो गया। बाद में तहसीलदार ने दोनों पक्षों में समझौता कराने की बात कही है।
गांव नाहिल निवासी एक किसान का कहना है कि उनका एक आदेश खतौनी पर नहीं चढ़ाया जा रहा था। सोमवार को तहसील पहुंचने पर एक संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर ने आनाकानी की। इससे नाराज किसान ने कंप्यूटर ऑपरेटर के थप्पड़ मार दिया। इससे कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसान को पकड़ लिया। शोर शराबा हाेने पर कई वकील और तहसील में काम से आए लोग भी मौके पर पहुंच गए।
तहसीलदार दीपेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। कर्मचारी ने बताया कि किसान अपने आदेश को दूसरी गाटा की खतौनी में चढ़वाना चाहते थे, जबकि आदेश दूसरी गाटा के लिए हुआ था। आरोप लगाया कि मना करने पर किसान ने अभिलेख फाड़ दिए और उनकी पिटाई की। बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता के बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।
-
किसान दूसरे गाटा का आदेश किसी अन्य गाटा पर चढ़वाना चाहता था, इस कारण विवाद और मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता था, इस कारण तहरीर नहीं दी गई है।
-दीपेंद्र कुमार, तहसीलदार पुवायां