फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चिकित्सीय प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर संविदा चालक की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में कार्रवाई का सामना कर चुके परिवहन निगम के संविदा चालक मोर सिंह को एआरएम ने फिलहाल ड्यूटी पर आने से रोक दिया है। चालक के लंबे समय तक गैरहाजिर रहने के दौरान दिए गए चिकित्सीय प्रमाणपत्र की जांच कराई जा रही है। प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर चालक की सेवा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम में संविदा चालक मोर सिंह के खिलाफ हरियाणा में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद जैतीपुर के खमरिया निवासी वीरभान सिंह ने डीएम से शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मामले की जानकारी होने के बावजूद एआरएम ने चालक को ड्यूटी पर रख लिया।
शिकायत सामने आने के बाद एआरएम ने मामले की पड़ताल कराई। परिवहन निगम के पास चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से संबंधित कोई पत्रावली नहीं मिली। वहीं लंबे समय से गैरहाजिर रहने के दौरान चालक ने बीमारी का चिकित्सीय प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। इसी के आधार पर उसे ड्यूटी पर ज्वाइन कराया गया।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि चालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। इसलिए चिकित्सीय प्रमाणपत्र के आधार पर उसे ज्वाइन कराया गया। अब चिकित्सीय प्रमाणपत्र की जांच कराई जा रही है। सीएमओ की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर संबंधित चालक की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
शिकायतकर्ता से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल आउट ऑफ सर्विस है। शिकायत में दर्ज गांव में भी जानकारी कराई गई, जहां ग्रामीणों ने संबंधित व्यक्ति के शिकायत किए जाने से अनभिज्ञता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें