फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संविदा चालक को ड्यूटी पर जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने संविदा चालक मोर सिंह को ड्यूटी पर जाने से रोक दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक तक मामला पहुंचने के बाद मामले में एआरएम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

चालक मोर सिंह पर अफीम तस्करी में जेल जाने का आरोप लगा था। हालांकि, निगम के पास ऐसा कोई तथ्य नहीं है। एआरएम अरुण कुमार के अनुसार, चालक मोर सिंह लंबे समय तक गैरहाजिर रहा। उनसे उपस्थित होने के लिए पत्राचार किया। तब परिजनों ने बीमार होने की बात कहकर पत्र का जवाब दिया।
चिकित्सीय प्रमाणपत्र देने पर उनसे कार्य लेना शुरू कर दिया। एआरएम ने बताया कि चालक मोर सिंह को संदेह के आधार पर ड्यूटी करने से रोक दिया गया है। उनके प्रमाणपत्र की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें