मीरानपुर कटरा। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर बने हाइट गेज में कंटेनर फंस जाने से सड़क यातायात ठप हो गया। करीब आधे घंटा बाद कंटेनर को निकाला जा सका। उसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बरेली की ओर जा रहा कंटेनर हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर बने हाइट गेज में फंस गया। इसके चलते बरेली की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए और नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। करीब आधा घंटा बाद फंसे कंटेनर को निकाला जा सका, तब जाकर बरेली की ओर जाने वाला रास्ता साफ हुआ। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगना आम बात हो गई है। रेलवे क्रॉसिंग को जाने वाली रोड ऊबड़-खाबड़ होने के साथ वाहन चालकों की लापरवाही के कारण लगभग रोज ही जाम लगता है। इसके बाद भी जाम की समस्या को निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। मंगलवार रात को भी रेलवे क्रॉसिंग पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण जाम लग गया था, जो अगले दिन बुधवार को सुबह तक लगा रहा।