फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिल ठीक नहीं करने पर भटकता मिला उपभोक्ता, एसडीओ से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 31 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एक्सईएन सिटी के कार्यालय में समीक्षा करते मुख्य अ​भियंता। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम के मुख्य अभियंता राघवेंद्र यादव के निरीक्षण के दौरान सामने आया कि खंड स्तर पर अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने की वजह से बिल ठीक नहीं हो पा रहे हैं। मदनापुर में बिल गलत होने पर उपभोक्ता के भटकते मिलने पर नाराजगी जताई। लापरवाही के चलते एसडीओ जलालाबाद का स्पष्टीकरण तलब किया, साथ ही एक मीटर रीडर की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता ने तिलहर और मदनापुर डिवीजन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मदनापुर में एक उपभोक्ता बिल ठीक नहीं होने के चलते काफी समय से भटक रहा था। उसकी शिकायत पर तुरंत ही एक्सईएन जलालाबाद मुदित सोनकर से बिल सही कराकर 48 हजार रुपये बिल जमा करवा लिया। उन्होंने माना कि उपभोक्ताओं का सही से काम नहीं कर परेशान किया जा रहा। मदनापुर में महिला के घर में चेक मीटर लगाने के बावजूद दोबारा सही बिल नहीं बनाया। ऐसे रीडर पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
चीफ अभियंता ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। राजस्व वसूली में लापरवाही करने वाले एसडीओ पर गाज गिरेगी। दो से तीन उपखंड अधिकारी चिह्नित किए गए हैं। बकायेदारों से कॉल, व्हाट्सएप के जरिये संपर्क साधकर और गांवों में लाउडस्पीकर के जरिये एनाउंस कराने को कहा है। चीफ इंजीनियर ने स्मार्ट मीटर में केबल के नाम पर धांधली करने वाली संस्था पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रीवैंप योजना की समीक्षा की। साथ ही निर्देश दिए कि समय से कार्य को पूर्ण कराया जाए। उनके साथ एसई जेपी वर्मा, एक्सईएन सिटी जागेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें