फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विरोध पर धार्मिक स्थल की छत पर निर्माण रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। चौड़ेड़ा-चौड़ेरी गांव में धार्मिकस्थल की छत पर चल रहे निर्माण कार्य का हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और अनुमति मिलने के बाद ही काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को धार्मिक स्थल की छत पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण करा रहे लोगों से अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि गांव के लोगों ने पहले भी धार्मिकस्थल की छत पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया था। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें