फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द शुरू होगा दो और ग्रीन रोड का निर्माण

विज्ञापन
लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तक इसी रोड पर होगा ​ग्रीन रोड का निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत दो और सड़कों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर तिराहा तक और अंटा चौराहा से हनुमत धाम तक ग्रीन रोड का निर्माण किया जाएगा। दोनों सड़कों पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पहले शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तक और इसका विस्तार करते हुए सदर चौराहा तक सड़क निर्माणाधीन है।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से तेल टंकी तिराहा तक चार सौ मीटर लंबी सड़क का निर्माण छह करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इस रोड का विस्तारीकरण कर दिया गया है। अब यह सड़क लाल इमली चौराहा से निशात तिराहा से शहीद उद्यान से होते हुए शहीद प्रतिमाओं तक जाएगी।
दूसरी तरफ शहीद अहमद उल्ला पार्क से टाउनहॉल होते हुए सदर चौराहा तक सड़क बनेगी। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस ग्रीन रोड की लागत 14 करोड़ 22 लाख रुपये आएगी।
विज्ञापन


लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर तिराहा तक 16 करोड़ से बनेगी सड़क
सीएम ग्रिड योजना के तहत लाल इमली चौराहा से सुभाष नगर तिराहा तक 1.1 किमी लंबाई की ग्रीन रोड का निर्माण कराया जाएगा। इसकी लागत 16 करोड़ रुपये आएगी। इसके निर्माण के लिए नगर निगम की ओर से अप्रैल में प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कोई फर्म आगे नहीं आई।जून में फिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में 13 जून को निर्णय होगा। अगर कोई फर्म आगे आती है तो ग्रीन रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसमें 10 से 15 मीटर तक सड़क की चौड़ाई का लक्ष्य भी रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इसको बढ़ाया जा सकता है।

अंटा चौराहा से हनुमतधाम तक सड़क निर्माण पर खर्च होंगे 37 करोड़
अंटा चौराहा से बांस मंडी होते हुए हनुमतधाम तक 2.5 किमी ग्रीन रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसकी लागत 37 करोड़ रुपये आएगी। इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई थी लेकिन उस समय कोई संस्था निर्माण के लिए आगे नहीं आई। अब फिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। 13 जून को इस संबंध में नतीजा सामने आएगा।

चौड़ीकरण के साथ लगाए जाएंगे पौधे और फैंसी लाइटें
सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण में लोगों के टहलने के लिए फुटपाथ और हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएंगे। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए फैंसी लाइट लगाई जाएंगी।

सीएम ग्रिड योजना के तहत लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर चौराहा तक और अंटा चौराहा से हनुमतधाम तक ग्रीन रोड के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
- आशीष त्रिवेदी, मुख्य अभियंंता निर्माण, नगर निगम

लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर तक इसी रोड पर होगा ग्रीन रोड का निर्माण कार्य। संवाद- फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें