फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार माह बाद भी शुरू नहीं कराया बीएसए कार्यालय के भवन का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर की खाली पड़ी जमीन पर 74.41 लाख रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति 23 मार्च को मिल चुकी है, लेकिन चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश सिडको (यूपी सिडको) निर्माण कार्य शुरू नहीं करा सकी है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, साथ ही फाइलें आदि रखने के लिए अलमारी में भी दिक्कत होती है। कार्यालय की कई अलमारी रोटी गोदाम स्कूल परिसर में नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रखी है। कर्मियों को राहत देने के लिए कार्यालय परिसर में तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। प्रस्तावित भवन के भूतल पर नवीन स्टोर रूम बनाया जाएगा। प्रथम तल पर कार्यालय कक्ष तैयार होंगे, जहां पटल सहायकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। द्वितीय तल पर कैंटीन का निर्माण किया जाएगा। भवन बनने से कार्यालय में स्थान की कमी दूर होगी और अभिलेखों के सुरक्षित रखरखाव के साथ कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्य का शिलान्यास वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए बीएसए ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई जल्द कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कार्यदायी संस्था ने कोई दिलचस्पी नहीं ली है। कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया, साथ ही कोई रिपोर्ट उपलब्ध कराई। इसे लेकर बीएसए ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि तीन मंजिला भवन बनने से कर्मचारियों को बैठने में आराम होगी। वित्त मंत्री के जरिये जल्द ही शिलान्यास कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें