फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जल्द शुरू हो जर्जर सड़कों का निर्माण, वरना आंदोलन करेंगे व्यापारी

विज्ञापन
खिरनीबाग ​स्थित महानगर कार्यालय में बैठक करते उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के पदा​धिकारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक मंगलवार को खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से शहर की जर्जर सड़कों को सही करने को लेकर चर्चा की गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़कों का निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो संगठन धरना देने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों के लिए जो बजट पास हुआ है, उससे तुरंत जमीनी स्तर पर काम शुरू होना चाहिए। उन्होंने निशात टॉकीज से तारीन टिकली तिराहा, गोविंदगंज से घंटाघर मार्ग, लाल इमली चौराहे से केरूगंज चौराहे तक सड़क बनाए जाने की मांग की। लाल इमली चौराहा पर पुलिया बनाने की गति तेज करने की भी मांग की। इस दौरान आकाश दीप गुप्ता, सुरेंद्र सेठ, नारायण दास अग्रवाल, अमित शर्मा, लकी खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें