फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउन लोडिंग दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के निर्देश

Wed, 18 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांवों में अवैध रुप से दुकानों पर लैपटाप से गाने तथा पिक्चर मोबाइल चिप में डाउन लोडिग करने वालों के विरुद्ध चली छापामार कार्यवाही के तहत दो दर्जन दुकान स्वामियों को लाइसेंस बनवाने की हिदायत देते हुए नोटिस तामील कराए गए हैं। क्षेत्र के गांव चौढेरा, गुंआरी, कहिलिया, सेहरामऊ में कई दुकानों पर मनोरंजन कर इंस्पेक्टर नुरुल अमीन ने बगैर लाइसेंस के मोबाईल चिप डाउन लोड करके मनोरंजन कर की चोरी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का नोटिस देते हुए तीन दिन के अंदर अपना लाइसेंस बनबाने की हिदायत दी। इसमें देहात क्षेत्र के लिए एक हजार पांच सौ तथा शहरी क्षेत्र के लिए लाइसेंस शुल्क तीन हजार रुपया बताया अन्यथा की स्थिति में पकड़े जाने पर छह माह की सजा तथा दस हजार रुपयों के जुर्माने का शासन से प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें