फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता छात्र कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह के आदेश पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वाणिज्य विभाग के प्रो. कमलेश गौतम को अधिष्ठाता छात्र कल्याण नियुक्त किया है। उनके साथ विभिन्न संकायों के 15 शिक्षकों को सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह बोर्ड छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान करेगा। साथ ही, छात्र सुविधाओं का विस्तार और सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन भी करेगा।
कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, इसका लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण बनाना भी है। उन्होंने बताया कि यह बोर्ड इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी संबंधित विभागों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें