फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिपाही बोला-स्टेशन पर ही आग लगा दूंगा, जीआरपी ने शुरू की जांच

विज्ञापन
शाहजहांपुर में  वायरल वीडियो  में आग लगाने की बात कहने वाला सिपाही। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : घटना स्थल पर जांच करते एसपी ग्रामीण श्रीश्चंद्र ।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर तैनात सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें वह स्टेशन पर ही आग लगाने की बात कह रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सिपाही नशे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद के सोशल मीडिया खाते (एक्स) पर सिपाही का वीडियो साझा किया गया है। वीडियो शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सरकुलेटिंग एरिया का है। वर्दीधारी सिपाही ज्यादा नशे में लग रहा है। लोगों से बातचीत में वह रेलवे स्टेशन में ही आग लगाने की बात कह रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने संज्ञान लेते हुए स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। जांच में पाया गया कि सिपाही यहां जीआरपी थाने में तैनात नहीं है। मामले में जीआरपी कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई है। इंस्पेक्टर जीआरपी रेहान अली ने बताया कि सिपाही की नेमप्लेट में ऋषि यादव लिखा है। वह उनके थाने में तैनात नहीं है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें