फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: थाने में 35 हजार रुपये घूस लेते सिपाही गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

Thu, 11 Jun 2026 03:46 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जैतीपुर थाने के सिपाही विवेक कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। यह रकम एक मामले की विवेचना निस्तारण के लिए ली थी। सिपाही के खिलाफ गढ़िया रंगीन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
 
विज्ञापन
आरोपी सिपाही विवेक कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने में तैनात सिपाही विवेक कुमार को एंटी करप्शन टीम ने 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर के नाम पर सिपाही ने विवेचना निस्तारण के नाम पर रुपये लिए थे। आरोपी के खिलाफ गढ़िया रंगीन थाने में रिपोर्ट दर्ज की  गई है। 

विज्ञापन


वर्ष 2024 में जैतीपुर के गांव नौगवां गोविंद के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने हादसे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तब मृतक के परिजनों ने आईजी-डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उसके बाद शक के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

बरेली निवासी व्यक्ति से मांगी थी रिश्वत 
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बरेली जिले के थाना सुभाषनगर की रघु वाटिका कॉलोनी निवासी सुधांशु कुमार शर्मा से हत्या की धारा में दर्ज मुकदमे की विवेचना के निस्तारण के नाम पर 35  हजार रुपये की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


थाना परिसर से हुई गिरफ्तारी 
इसके बाद सुधांशु ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क साधा। मामले की शिकायत की। बृहस्पतिवार को दोपहर में सुधांशु ने सिपाही विवेक को 35 हजार रुपये थाना परिसर में दिए। उसी दौरान विवेक को एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। टीम उन्हें लेकर गढ़िया रंगीन थाने ले आई। पूछताछ में पता चला है कि सिपाही ने इंस्पेक्टर के नाम पर रिश्वत ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें