फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्मार्ट मीटर के 79 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ विद्युत निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। एक दिन पहले 450 कनेक्शन काटने के बाद शनिवार को शहर में बकाया होने पर 79 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि 25 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बकाया बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं, अब 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विद्युत निगम की ओर से संबंधित समूहों में पोस्टर जारी कर उपभोक्ताओं को जानकारी दी गई है। निगम ने बकायेदारों से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचा जा सके।
विज्ञापन


मास रेड में ड्रोन से की चेकिंग, चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी
बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत निगम ने शनिवार को मास रेड अभियान चलाया। इस दौरान शहर के महमंद जंगला और तिलहरजई मोहल्ले में विजिलेंस टीम ने ड्रोन उड़ाकर चेकिंग की। ड्रोन से निगरानी के दौरान करीब चार घरों में बिजली चोरी होने का मामला सामने आया। अभियान के तहत निगम की टीम ने ड्रोन की मदद से छतों और घरों के आसपास बिजली कनेक्शनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें