फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश का हुआ बंटवारा : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौध
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के एक पैलेस में भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को विभाजन-विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम हुआ। यहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण देश का बंटवारा हुआ। विभाजन के कारण लाखों परिवार उधर से इधर आए और इधर से उधर गए। सब जानते हैं कि यह लोग कौन थे। लाखों परिवार विभाजन का दंश आज भी अपने परिजनों को खोकर झेल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस त्रासदी को नई पीढ़ी के लिए 14 अगस्त को पूरे देश में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया।

कार्यक्रम को भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, पूर्व सांसद जुगल किशोर, प्रदेश मंत्री अभिजीत मिश्रा, सदर विधायक योगेश वर्मा, गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, बद्री प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष शरद बाजपेई, विनोद मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें