फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बनारस के स्टेडियम का नाम बदलने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2024 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेस के पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बनारस के प्रतिष्ठित स्टेडियम बाबू संपूर्णानंद का नाम द्वेष भावना के चलते बदले जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस बीच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांधी भवन में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में महानगर अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से सिर्फ वादे और नाम बदलने का काम हुआ है। पूर्ववर्ती सरकारों के किए कार्यों को सिर्फ नाम बदलकर अपनी नाकामी छिपाई जा रही है। यहां से सभी ने कलक्ट्रेट की ओर कूच किया, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर बताया कि द्वेष भावना के चलते पुनर्निर्माण के समय बनारस के वर्षों पुराने स्टेडियम का नाम बदलना बेहद निंदनीय है।
संपूर्णानंद जैसे लोकप्रिय राजनेता का नाम किसी प्रतिष्ठान से हटा दिया जाना महज काशी वासियों का अपमान नहीं है। ज्ञापन में बनारस के स्टेडियम का नाम जनभावनाओं के दृष्टिगत फिर से सम्पूर्णानंद करवाए जाने की मांग की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण विनोद मिश्रा, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, पूनम पांडेय, सेवादल अध्यक्ष अतीत बागी, अरुणोद मिश्रा, सईद अंसारी, तस्दीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें