पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे राजीव गांधी के नाम पर जारी होने वाले डाक टिकटों को बंद करने का आरोप मोदी सरकार पर लगाते हुए कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
इससे पहले पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में शहर अध्यक्ष तस्नीम अली खां ने कहा कि मोदी सरकार के जन विरोधी निर्णय जनता को आघात पहुंचा रहे हैं, जिसे कांग्रेसीजन बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर कृष्ण विनोद मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, फरमान खां, अदीब अहमद, रामप्रकाश दीक्षित, रामकुमार वर्मा, शाका खां, अनूप वर्मा, संतोष गुप्ता, रवि कैथवार, अतीक अहमद, मोहम्मद कासिम, भूपेंद्र सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, रामसेवक शंखवार आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस सेवा दल ने फूंका पुतला
मोदी सरकार के इस निर्णय से आक्रोशित कांग्रेस सेवा दल और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मोदी सरकार का पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने वालों में संजीव गुप्ता, फुरकान अहमद कुरैशी, मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे।