फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने निकाली मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पदयात्रा निकालते कांग्रेस के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा’ में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इस बीच सभा में मनरेगा बचाने के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय से पदाधिकारी, कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर रवाना हुए। जिले की मनरेगा ऑब्जर्वर आशा राठौर ने सभा में कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों मजदूरों और ग्रामीण परिवारों के लिए जीवनरेखा है।
आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव कर इसकी मूल भावना को कमजोर करना चाहती है, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने भी विचार रखे। इस मौके पर तसनीम अली खान, अनूप वर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला, रामजी अवस्थी, अर्चना वाल्मीकि, विंदेश्वरी राज, रफी उल हसन, शान मोहम्मद, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें