तिलहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में पैदल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत: सं
- फोटो : Archive
तिलहर। शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया। बुधवार को कांग्रेस ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक्सईएन को ज्ञापन देकर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध जताया गया।
ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के अन्य जिलों की तरह तिलहर में उपभोक्ताओं की बिना सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. आलम खान ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जा रही है।
चेतावनी दी कि 20 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को हटाकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा। प्रदर्शन में जावेद आलम खान, राशिद अली खान, मोहम्मद असलम, मुश्ताक अली, राम सिंह, प्रमोद शर्मा, मोहित शर्मा, इरशाद अली, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद