फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतले को लेकर पुलिस से खींचतान

Thu, 08 Oct 2026 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से होती खींचतान, कांग्रेस नेता सईद के गले में हाथ डाल - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च निकालकर विरोध जताया। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस और पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। खींचतान के चलते पुतले के टुकड़े हो गए। इसके बाद पैदल मार्च निकालकर घंटाघर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता टाउन हॉल स्थित कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां सभा के दौरान राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि विपक्ष के नेताओं, खासकर राहुल गांधी के साथ पुलिस का व्यवहार निंदनीय है। मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने की मांग करना अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सरकारी संस्थाओं और एजेंसियों पर कब्जा कर रखा है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन

इसके बाद एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला लेकर निकले। पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया, जिसको लेकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुतले के टुकड़े हो गए और कुछ कार्यकर्ताओं के हाथ में चोट लगने की बात कही गई। इसके बाद पैदल मार्च टाउन हॉल, सदर बाजार, बहादुरगंज और मशीनरी मार्केट होते हुए घंटाघर पहुंचा। इस मौके पर अशफाक उल्ला खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, फरीद अली खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें