बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
कांग्रेस नेता ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और नई मतदाता सूची तैयार कराने की मांग की। उन्होंने ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी पैरवी की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व एमएलसी हरीश वाजपेयी ने बताया कि एक नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ आंदोलन प्रस्तावित है। इसके लिए जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों को जागरूक करने आए हैं।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित महारैली में जिले से 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों को दो दिन के अंदर वाहनों और कार्यकर्ताओं की संख्या की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इससे पहले पर्यवेक्षकों के पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अशफाक उल्ला खां, अनूप वर्मा, तनवीर सफदर, तस्नीम अली खान, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।