जलालाबाद में एसडीएम प्रभात राय को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत: पार्टी
जलालाबाद। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम प्रभात राय को 11 सूत्री ज्ञापन दिया।
पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में नगर के मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने, ट्रैफिक लाइटें लगाने, राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू कराने के साथ लाइब्रेरी की स्थापना कराने, अल्हागंज को नगर पालिका का दर्जा देने की मांग की गई।
इसके अलावा गुनारा गांव के कब्रिस्तान में नाले के गंदे पानी का बहाव रोकने, विधानसभा क्षेत्र में एक खेल स्टेडियम बनाए जाने, मिर्जापुर में स्टाफ के अभाव में बंद पड़ी जीटीआई में शिक्षकों की नियुक्ति कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिला महामंत्री रामजी शुक्ला, नगर अध्यक्ष तनवीर अली, प्रेमप्रकाश वाल्मीकि, आलोक शर्मा, बीएन यादव, आशीष सोमवंशी, सलमान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। संवाद