घायल राहिल अंसारी। स्रोत: सोशल मीडिया
शाहजहांपुर। पलिया-लखनऊ हाईवे पर कांग्रेस के युवा नेता नौशाद कुरैशी की कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में नौशाद और राहिल अंसारी को चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह करीब तीन बजे मोहल्ला बाडूजई निवासी नौशाद कुरैशी, अपने भांजे अदनान कुरैशी व युवा नेता राहिल कुरैशी के साथ लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में संगठन के कार्य के सिलसिले से जा रहे थे। कार नौशाद खुद चला रहे थे। हाईवे पर संडीला के पास झपकी आने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में नौशाद की पसलियां टूट गईं। जबकि राहिल के सिर और ठोडी पर चोट आई। अदनान को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। नौशाद के अनुसार, उपचार के बाद अब वह घर आ गए हैं। संवाद