खेल निदेशालय के तत्वावधान में बरेली में डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में तिलहर के 10 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर लखनऊ में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में भाग लेने का रास्ता साफ कर लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। बरेली से स्वर्ण पदक लेकर लौटे कोच मोहित सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों में स्वर्ण पदक जीतने वालों में तिलहर के द रेनेसा एकेडमी के जूडो खिलाड़ी करून यादव, उद्भव मिश्र, विभव शर्मा, मोहम्मद इस्माइल, मांसी सिंह, रिया गंगवार, माही वर्मा, नीतू गुप्ता, सुखदीप कौर सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर के आदित्य विक्रम सिंह, किसान इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका शामिल रहीं। रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में द रेनेसा एकेडमी की वर्षा कश्यप, पवन प्रीत कौर किसान इंटर कॉलेज की मिशवाहा खान विजेता रहीं। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। कोच मोहित सिन्हा व संदली सिन्हा ने स्वर्ण पदक मिलने पर खुशी जाहिर की।