फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जिला व महानगर कमेटी ने जुलूस निकालकर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। जहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कार्यकर्ता आगे की ओर बढ़ गए। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने अदाणी और प्रधानमंत्री के बीच रिश्ते को लेकर सवाल खड़ा किया। बरेली से आए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक पार्टी लड़ाई लड़ेगी। जिला प्रभारी रिसाल अहमद, महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, धर्मेंद्र दीक्षित, तसनीम अली खान, कृष्ण विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

मोदी सरकार पर उठाए सवाल
ज्ञापन के बाद बरेली से आए पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई सवाल उठाए। कहा कि राहुल गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी खड़ी है। सरकार परेशान करने के इरादे से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें