शाहजहांपुर। अनुसूचित जाति व ओबीसी वर्ग के लोगों के साथ मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पीड़ितों से कांग्रेस के शिष्टमंडल ने मुलाकात की है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष शहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पैना सुंदरनगर पहुंचे। यहां पर कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता अचल कुमार गौतम को घेरकर लाठी-डंडे से पीटा था। जिलाध्यक्ष ने इंस्पेक्टर सिंधौली से वार्ता की। इसी तरह परौर में दंपती के साथ मारपीट के मामले में घायल का राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हालचाल जाना।
उन्होंने पीड़ित की सीतापुर के सांसद राकेश राठौर से वार्ता कराई। दोनों घटनाओं के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को फोन कर पूरी जानकारी दी। इस मौके अजय पाल राठौर, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, सईद अंसारी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद