फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाहों के अनुयायी रहे गोलवलकर और हेडगेवार: खत्री

Mon, 02 Feb 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराम बलीराम हेडगेवार और भूतपूर्व सरसंघ चालक माधव सदाशिवराव गोलवलकर तानाशाहों के अनुयायी रहे हैं। आरएसएस के इन नेताओं की विचारधारा का अनुसरण करने वाली मोदी सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर पार्टी प्रवक्ता वीरेंद्र मदान और प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र गुप्ता के साथ यहां आए खत्री कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दे पर विचार विमर्श करने के बाद पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सर्व धर्म समभाव की सोच देश की विचारधारा रही, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर ऐसी पार्टी केंद्र की सत्ता पर काबिज हो गई, जिसके आदर्श पुरुष तानाशाहों से प्रभावित रहे।
कांग्रेस नेता खत्री ने कहा, गुरु गोलवरकर जर्मनी के तानाशाह हिटलर को अपना आदर्श मानते थे तो डॉ. हेडगेवार मुसोलिनी से प्रभावित थे। गोलवलकर ने अपनी एक पुस्तक में हिटलर के रास्ते पर चलने पर जोर दिया। सत्ता में बैठे ऐसी विचारधारा के लोग ताकतवर होंगे तो देश बटेगा। इसी खतरे से कार्यकर्ताओं को आगाह करने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न वर्गों के समर्थकों से मिलने को जिला स्तर पर दौरे शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को सशक्त बनाने के लिए विचारधारा, संगठन, सत्ता वितरण, संगठन कार्यों के प्रति जवाबदेही, अनुशासन, चुनाव, प्रतिनिधित्व, बूथ कमेटियों के गठन, जनसंपर्क, संवाद, युवाओं की भूमिका आदि बिंदुओं पर आधारित प्रश्नावली देकर सुझाव मांगे। करीब 150 लोगों ने प्रश्नावली भरकर उन्हें सौंपी। खत्री ने बताया कि फरवरी में होने वाली वर्किंग कमेटी में इन सुझावों पर विचार कर भविष्य की सांगठनिक गतिविधियां तय की जाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, मनोज त्रिपाठी, मुजीबउररहमान खां आदि मौजूद रहे।
00
सेवादल कार्यकर्ताओं ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सेहरामऊ दक्षिणी में जिले की सीमा में दाखिल हुए खत्री की जिलाध्यक्ष ने अगवानी की। उनका काफिला हथौड़ा चौराहा पहुंचने पर जिला महासचिव अनूप वर्मा, डीसीबी के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, विनीत मिश्र, प्रवीण वर्मा, फरीद अली खा ने 51 किलो की माला से उनका स्वागत किया। कार्यालय पहंचने से पहले खत्री ने टाउनहाल मेें शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पार्टी दफ्तर में दाखिल होने से पहले उन्हें सेवादल के जिलाध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी, शहर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मो. रिजवान, अतित बागी आदि ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें