अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन की बैठक में हजरत हातिम शाह मियां के सालाना उर्स के मौके पर मदरसा शमसिया फैजाने हातिम में तालीमी कांफ्रेंस को कामयाब बनाने पर विचार किया गया। जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन खां ने कहा कि बुजुर्गों ने हमेशा तालीम की अहमियत बताते हुए उसे हासिल करने और तालीम से तरक्की मिलने का पैगाम दिया है। जिला महासचिव हाफिज इमरान रजा नूरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वालों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सालाना उर्स में 22 फरवरी को प्रात: 10 बजे तालीमी कांफ्रेंस होगी। कांफ्रेंस में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर हाजी रिजवान खां, जहूर अहमद, शारिक अली, मोहम्मद मुबीन, ममनून खां, मुईन खां, अतीकुर्रहमान, सरताज अत्तारी, रियाज अहमद खां, रिजवान अत्तारी, कारी इश्तियाक अहमद, कारी सआदत, मतलूब अली, मौलाना अलीमुददीन, शफी अहमद खां आदि मौजूद रहे।