फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आपात कालीन ​स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास करते बचाव कर्मी। स्रोत: सूचन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में ब्लैकआउट मॉकड्रिल आयोजित की गई। शाम 6:05 बजे सायरन बजते ही परिसर की लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का अभ्यास किया गया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में आग लगने और लोगों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने उपकरणों की मदद से आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने का अभ्यास किया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभागों को तैयार रखना है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, अग्निशमन विभाग की टीम और रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें