शनिवार को तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। हालांकि दिन में धूप निकली लेकिन बादल होने की वजह से गरमी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। वातावरण में नमी बनी हुई है। दक्षिणी हवा चल रही है। शनिवार रात से ही बादल छाए रहने की संभावना है। सामान्य से तेज हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक या दो दिन में बारिश हो सकती है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब नौ मिलीबार गिरा हुआ है। आर्द्रता 61 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। दक्षिणी हवा चल रही है। बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम पर नजर आएगा।