फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भितरघात रोकने की सपा ने बनाई पुख्ता रणनीति

Sat, 13 Feb 2016 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हाजी रियाज अहमद ने कहा है कि विधान परिषद चुनाव में पार्टी खेमे के लोगों द्वारा भितरघात किए जाने की आशंका मिटाने के लिए पुख्ता रणनीति बनाई गई है। शुक्रवार को विधायक राजेश यादव के आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यही दावा किया, लेकिन प्लानिंग का खुलासा करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हाल ही में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भितरघातियों का दंश सहने वाली सपा विधान परिषद के चुनाव में ऐसे तत्वों से कैसे निपटेगी? इस सवाल पर राज्यमंत्री ने कहा कि हर गलती कोई न कोई सबक देकर जाती है। पार्टी ने भी इससे सबक लेते हुए ऐसी प्लानिंग बनाई है कि एमएलसी चुनाव में अपनों की दगाबाजी का सामना नहीं करना पड़े। प्लानिंग के बारे में पूछने पर बोले कि अगर बता दिया तो प्लानिंग कारगर होने में संदेह रहेगा, लेकिन इतना तय है कि अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा।
हाजी रियाज ने कहा कि धोखा देना बुरी बात है, धोखा खाना नहीं। भितरघात के आरोप में पार्टी से छह वर्ष को निष्कासित किए गए पूर्व सांसद मिथिलेश की सपा में वापसी से जुड़ा सवाल किए जाने पर कहा कि राजनीति में सब संभव है। एमएलसी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू की उम्मीदवारी को जिले की जनता के लिए खुशकिस्मती बताते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि जमीन से जुड़े ऐसे व्यक्ति को टिकट मिला जिसे जनसेवा पैतृक घुट्टी के रूप में मिली है। प्रत्याशी के पिता सत्यपाल सिंह ने कोठीवालों को सड़क पर आकर वोट मांगने को मजबूर किया। वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक राजेश यादव, प्रत्याशी अमित यादव रिंकू, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें