फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भागवत कथा का समापन, दीप यज्ञ से जगमगाया मंदिर

विज्ञापन
उस्मानबाग चौकी ​पुलिस चौकी​ ​स्थित श्री रुद्र बाला जी धाम पर दीप जलातीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में पितृ पक्ष के अवसर पर आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं पितृ मोक्ष यज्ञ का समापन हो गया। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, शाम को पितृ विसर्जन अमावस्या पर दीप यज्ञ हुआ। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद शाम को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। आयोजक पंडित कान्हा कृष्ण शुक्ला ने पूजन-अर्चन के बाद दीप यज्ञ का शुभारंभ कराया। इसके बाद महिलाओं ने दीप जलाकर पितरों की शांति के लिए दीपदान किया।
कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का माहौल रहा। इस दौरान रीना, डिंपल, गीता, शांत, अनन्या, मीना गुप्ता, मुरारी दीक्षित, अशोक कश्यप, प्रभात मिश्रा, पुनीत शुक्ला और संजय पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें