फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान की सूचना मिलते ही कार्रवाई करें संबंधित अधिकारी : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
शहबाजपुर गांव में ग्रामीणों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित और बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। गर्रा नदी के किनारे संचालित कटान निरोधक परियोजना का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कटान की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ गर्रा नदी के दाहिने तट पर शाहबाजपुर, सरौरा और सरौरी गांवों में कटान निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि नदी किनारे कहीं भी कटान शुरू होने पर सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर संपर्क मार्ग पर खड़ंजा और नदी किनारे आवागमन के लिए रास्ता बनवाने के निर्देश भी दिए।
इससे पहले मंत्री ने निर्माणाधीन हॉकी क्लब, नक्षत्रशाला और मल्टीलेवल कार पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण किया और समय से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने भूमि विवाद, खराब ट्रांसफॉर्मर, बिजली आपूर्ति और अन्य जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक चेतराम, अरविंद कुमार सिंह, हरिप्रकाश वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, नगर आयुक्त सौम्य गुरुरानी, एसपी सौरभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें