फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि पर जताई चिंता

विज्ञापन
अंटा मोहल्ला ​स्थित सपा के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के अंटा स्थित जिला कार्यालय पर महानगर, जिला और नगर विधानसभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि और किसानों को खाद-बीज न मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने भाजपा सरकार पर पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध न होने से उनकी फसलें प्रभावित हो रही है। बैठक में सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल के छोटे भाई अशोक कुमार पाल के निधन पर भी शोक जताया गया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें