फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में देवांशु और गौरव चमके

Tue, 13 Oct 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में हुई निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिंदी-अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं ने भ्रष्टाचार पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें श्रेष्ठता के आधार पर पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्हें प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र, विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल और महाविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी चंद्रभान त्रिपाठी ने पुरस्कार दिया। अंग्रेजी वर्ग में देवांशु गुप्ता ने प्रथम, प्रियंका रस्तोगी ने द्वितीय, वैष्णवी चतुर्वेदी ने तृतीय, मो. अतीक ने चतुर्थ और अभिषेक गोयनका ने पंचम स्थान पाया। इसी तरह हिंदी माध्यम में गौरव कुमार ने प्रथम, विमलेश कुमार ने द्वितीय, अर्पित कुमार ने तृतीय, शिवम शर्मा ने चतुर्थ और राघव मिश्रा ने पंचम स्थान पाया।
विज्ञापन

इंदरप्रीत कौर के संचालन में हुए कार्यक्रम में अपूर्वा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. केके वर्मा, डॉ. दीपक मिश्र, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. अंकित अवस्थी, अभिजीत मिश्रा, अखिलेश गौतम आदि शिक्षकों के अलावा अलीना खान, ललिता गुप्ता, सना खान, शैफाली तिवारी, मो. शादान, नाज बी, रम्या सिंह, अभिया अंसारी, मनोज गुप्ता, उज्ज्वल अवस्थी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें