शनिवार को विधायक शकुंतला देवी और नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सपा छात्र सभा के पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक के निगोही रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र सभा के नव नियुक्ति पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। विधायक शकुंतला देवी ने कहा कि छात्र शक्ति को सही दिशा में बढ़ाया जाना आवश्यक है। इससे पूर्व पदाधिकारियों को विधायक और चेयरमैन ने माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके पार्टी में आगे जाने की कामना की। इस मौके पर छात्र सभा के पवन कश्यप, राहुल मिश्रा, शोभित मिश्रा, विकास मिश्रा, गिरीशचंद्र वर्मा, इरफा अली, प्रशांत गुप्ता, पवन वर्मा, कपिल कुमार, संदीप श्रीवास्तव, शिवम पटेल, फैजान अली, अपूर्व पांडे सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।