फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की होली के साथ रासलीला का समापन

Tue, 01 Dec 2015 12:21 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज, मुमुक्षु आश्रम में चल रहा कार्तिक मेला और रासलीला का समापन हो गया। अंतिम दिन रासलीला देखने के लिए उमड़े दर्शकों ने मयूर नृत्य, महारास और फूलों की होली का आनंद लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए  मुमुक्षु आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता एवं पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने मेले को सफल बनाने के लिए दुकानदारों, श्रद्धालुओं, व्यवस्थापकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि मेला जनपद में लंबे अरसे से चला आ रहा है और इसकी भव्यता दिनोंदिन बढ़ रही है। उन्होंने वृंदावन से आये रासलीला के सभी कलाकारों का अभिनंदन किया और रासलीला के प्रमुख आचार्य देवकी नंदन के प्रति आभार ज्ञापित किया। प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र एवं मेला प्रभारी चंद्रभान त्रिपाठी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व अंतिम दिन रासलीला में ब्रज की जगत प्रसिद्ध फूलों की होली एवं लट्ठमार होली खेली गई। राधा-कृष्ण के रूप में सजे कलाकारों ने फूलों की होली खेलकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। फूलों की होली का श्रद्धालुओं और आयोजकों ने भरपूर आनंद लिया। व्यवस्था में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. आलोक सिंह, संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिनाथ झा, डॉ. रामनिवास गुप्ता, अतुल शुक्ला आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें