शाहजहांपुर। जिला सतर्कता समिति की बैठक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि जनपद में विभागीय बजट से 18 के सापेक्ष 13 अन्नपूर्णा भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटित किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि शासन की ओर से दिए गए समय के अनुरूप 15 जनवरी तक इनका निर्माण करा लिया जाए।
इसके अतिरिक्त जनपद में निरस्त उचित दर दुकानों में नियुक्ति के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजा जाए और निलंबित उचित दर दुकानों में पूर्ति निरीक्षक संबंधित एसडीएम से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर अंतिम निर्णय लेकर निलंबन की स्थिति को पांच जनवरी तक समाप्त किया जाए। जनपद में सभी राशनकार्डों की शत-प्रतिशत केवाईसी कराई जाए। संवाद