शाहजहांपुर। नगर निगम में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें सफाई और फॉगिंग न कराने की शिकायतें अधिक आईं। चार शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त डाॅ. बिपिन कुमार मिश्र ने संबंधितों को अन्य शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मोहल्ला मधुवन पार्क, निगोही रोड निवासी प्रेम शंकर शर्मा ने साफ-सफाई कराने, मोहल्ला दिलाजाक निवासी प्रदीप कुमार ने सफाई एवं फॉगिंग कराए जाने की मांग की। आनंदपुरम कॉलोनी निवासी मुनीश सिंह परिहार ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की, मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी खुर्शीद ने जमा टैक्स की रसीद दिलाने की मांग की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल सुशील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद