शाहजहांपुर। खुदागंज के सुथा गांव के शिव मंदिर में दो साधुओं गोपाल दास और बिहारी दास की हत्या के मामले में दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है।
कृष्णा राजपूत ने बताया कि उनकी शिकायत पर आयोग ने मामला डीआईजी बरेली परिक्षेत्र को भेजा है। आयोग ने छह सप्ताह में उचित कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद