फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूलों में भागवत गीता पर आधारित प्रतियोगिताएं शुरू

Thu, 15 May 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में कार्यशाला के दौरान रामायण के पात्रों के साथ बीईओ जलालाबाद शाहीन अंसारी। स्रोत: स्क
विज्ञापन
शाहजहांपुर। श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन शुरू कर दिया गया है। यह तीन चरणों में कराई जाएगी। ब्लॉक पर बेहतर प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को 24 मई को जिले में होने वाली प्रतियोगिता में मौका मिलेगा।
विज्ञापन

भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में विद्यालयस्तरीय श्रीमद्भागवत गीता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई थी। इसमें कोमल देवी ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय व सुहानी वर्मा ने तृतीय स्थान पाया। प्राइमरी में आयुष प्रथम, शिवानजय द्वितीय व सोनम देवी ने तृतीय झटका।
प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं बृहस्पतिवार को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निरीक्षण करने आए जिला विकास अधिकारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। व्यवस्था में निकहत परवीन, दपिंदर कौर, मुन्नी आर्य, मीरा सिंह, रश्मि सक्सेना, साइमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


11 हजार रुपये का मिलेगा प्रथम पुरस्कार
-ब्लॉक स्तर पर 15 मई, जनपद स्तर पर 24 मई को प्रतियोगिता कराई जाएंगी। प्रथम स्थान पाने वाले को 11 हजार, द्वितीय को 51 सौ व तृतीय को 21 सौ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी धनराशि दी जाएगी।

रामायण रामलीला की कार्यशाला का समापन


अल्हागंज। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक संस्थान अयोध्या की ओर से संस्कृति विभाग की ओर से उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेना में रामायण रामलीला राम-सीता स्वयंवर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत श्रीराम दरबार व मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर बीईओ शाहीन अंसारी ने की। अंतिम दिन प्रशिक्षक अरविंद कुमार दीक्षित, सह प्रशिक्षक माया देवी और रूबी ने बच्चों को विस्तार से वर्णन किया गया। राम का किरदार कक्षा आठ की छात्रा दीपांशी व सीता छात्रा खुशी बनीं। लक्ष्मण के रूप में कीर्ति पाठक और परशुराम का किरदार बागेश ने निभाया। आनेश राजा जनक, सिंटू विश्वामित्र के रूप में दिखे। समन्वयक विवेक कुशवाहा ने आभार जताया। संवाद
विज्ञापन


कुछ ब्लॉकों में श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित प्रतियोगिता को शुरू करा दिया गया है। 24 मई को जिलास्तरीय प्रतियोगिता को कराया जाएगा।
हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें