कंपाेजिट स्कूल सहबेगपुर में तिथि भोजन का आनंद लेते बच्चे। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय शाहवेगपुर ददरौल में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने तिथि भोज का आनंद लिया। सहायक अध्यापक की बेटी के जन्मदिन पर बच्चों बच्चों को चॉकलेट और पेंसिल-रबर का वितरण भी किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद नफीस खान ने बताया कि कोई भी सामाजिक व्यक्ति, अभिभावक, अध्यापक अपने बच्चों के जन्मदिन या सालगिरह या किसी अन्य अवसर पर तिथि भोजन का आयोजन करवा सकता है। इसके लिए पूर्व में उसे सूचना देनी होगी। संवाद