फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अहमदपुर न्याजपुर में बनेगा सामुदायिक केंद्र

Fri, 20 Sep 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अहमदपुर न्याजपुर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण इंडियन ऑल काॅर्पोरेशन सीएसआर मद से निर्माण करवाएगा। इसके लिए दो करोड़ 13 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। सामुदायिक केंद्र पर जन्मदिन, शादी-विवाह जैसे आयोजन हो सकेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी ने बताया कि भवन का नक्शा तैयार करवाया जाएगा। इसमें मुख्य हाॅल, कमरा, स्नानागार आदि का निर्माण किया जाएगा। इनका उपयोग धार्मिक, सामाजिक आयोजनों, अनुष्ठानों आदि के लिए किया जा सकेगा। इसके लिए एक शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा, जो सामान्य रहेगा।

तीन का और चल रहा निर्माण
- शहर में पहले से तीन सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया जा रहा है। इनमें नगर निगम की ओर से फत्तेपुर रेती तथा सरायकाइयां में एक-एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से रेती रोड पर निर्माणाधीन सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य हो रहा है। इनमें चार करोड़ रुपये लागत आएगी। सामुदायिक केंद्रों में बहुउद्देशीय हॉल, कमरे, शौचालय, स्नानघर और रसोईघर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें