फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 8.360 किलो डोडा के साथ बरेली के तस्कर गिरफ्तार

Fri, 20 Sep 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गश्त के दाैरान कटरा पुलिस ने दो मादक पदार्थ तस्करों को 8.360 किलो डोडा पोस्ता के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस उनका स्थानीय तंत्र तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गौरव त्यागी ने नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा पुल के पास बरेली से शाहजहांपुर की ओर से आने वाले दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। दोनों के पास डोडा पोस्ता बरामद होने पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। सीओ अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने नासिर अली व शरीफ अली निवासी ग्राम भजनई थाना अलीगंज बरेली को गिरफ्तार किया है।

तस्करों ने स्वीकारा कि झारखंड के एक ट्रक चालक से उन्होंने तिलहर में डोडा पोस्ता खरीदा था। इसे फुटकर में सड़क किनारे होटल और ढाबाें पर चालक व राहगीरों को बेचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें