मोहल्ला सुभाषनगर में संतराम बीए के नाम पर बनने वाले सामुदयिक केंद्र का शिलान्यास करते वित्त मं
शाहजहांपुर। मोहल्ला सुभाषनगर में उत्तर प्रदेश सरकार की त्वरित कार्य योजना के अंतर्गत संतराम बीए के नाम पर बनने वाले सामुदायिक केंद्र का सोमवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शिलान्यास किया।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिक सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आधारभूत ढांचे के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। संतराम बीए फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. महेश प्रजापति ने बताया कि सुभाषनगर में अब तक सामुदायिक भवन नहीं होने के कारण शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह, सामाजिक कार्यक्रम और जनसभाओं के आयोजन में परेशानी आती थी।
भवन बनने से राहत मिलेगी। पार्षद नवनीत सक्सेना, अवनि कुमार दीक्षित, रविंद्र प्रजापति, दिनेश सिंह, पंकज कुमार, जोगराज प्रजापति, स्वामी दयाल प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद