लोधीपुर वार्ड सफाई अभियान चलाते पार्षद व नगर निगम कर्मचारी। स्रोत : पार्षद
शाहजहांपुर। लोधीपुर वार्ड में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। पार्षद रूपेश कुमार वर्मा अन्नू के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित हुआ।
अभियान के तहत वार्ड की गलियों में नालियों की तलीझाड़ सफाई की गई। जलभराव वाले क्षेत्रों और सघन बस्तियों को चिह्नित कर एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव किया गया। पार्षद अन्नू ने मौके पर उपस्थित सफाईकर्मियों को स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने घरों और आसपास पानी भरा न होने देने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। पार्षद ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही बीमारी से सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है। अभियान के दौरान वार्ड के सफाई सुपरवाइजर विशाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद