फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल चार्जिंग को लेकर ट्रेन में हंगामा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली से वाराणसी जा रही 14236 वाराणसी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मोबाइल चार्जिंग को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के रमापुर निवासी गौरव सिंह ने जीआरपी थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि तीन अक्तूबर को वह अपनी मौसेरी बहन चांदनी देवी और दोस्त इंद्रजीत के साथ बरेली से अयोध्या जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। तीनों एस-3 कोच में यात्रा कर रहे थे।
आरोप है कि तिलहर और शाहजहांपुर स्टेशन के बीच मोबाइल चार्जिंग लगाने को लेकर रामपुर के ढकिया शाहबाद थाना क्षेत्र के परौता गांव निवासी राहुल और बरेली के भुता थाना क्षेत्र के बरखंडा निवासी संजीव कुमार से विवाद हो गया। दोनों ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित ने घटना की सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें