फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समितियों में भरपूर खाद होने का दावा... विधायकों ने लगाया कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। समितियों में भरपूर खाद होने का अफसर दावा कर रहे हैं, लेकिन आम किसानों को खाद मिल नहीं पा रही है। ददरौल व जलालाबाद विधायक ने डीएम को पत्र भेजकर खाद की किल्लत दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आलू की फसल और गेंहू की फसल की तैयारियों में लगे किसानों को डीएपी की भारी जरूरत है, लेकिन चंद असरदार व बड़े काश्तकारों को छोड़कर आम किसान खाद नहीं मिल पा रही है। रबी फसलों की बोआई के दौरान डीएपी समेत अन्य रासायनिक खादाें की किल्लत दूर करने के लिए ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से पत्राचार किया है। डीएम को भेजे पत्र में विधायक ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। दुकानदार उसकी कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने अधिक मूल्य पर खाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जलालाबाद की समितियों में डीएपी खाद वितरण में बरती जाने वाली अनियमितताएं और खाद की कालाबाजारी व ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने डीएम को पत्र भेजा। पत्र में बताया कि किसानों से शिकायत मिली है कि डीएपी खाद समितियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। जो खाद आती है, उसके वितरण में सचिव मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी हो रही है और निर्धारित से ऊंचे दामों पर बिक रही है। समय से खाद उपलब्ध न होने से फसल पर प्रतिकूल पर प्रभाव पड़ रहा है। पत्र में समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें