देवकली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रायटांडा गांव में लगे पांच दिवसीय मेले में कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में हंगामा करते हुए कमेटी के अध्यक्ष मुनीष कुमार को पीट दिया। इससे मेले में अफरातफरी मच गई और मेला भी बंद हो गया।
मेला कमेटी के अध्यक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम मेला शुरू होते ही गांव के दो लोगों ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ आकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उनसे मेले में शांति बनाने के लिए कहा तो वह सभी उन पर हमलावर हो गए और मना करने पर पुलिस से भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मेला बंद हो जाने से लोग काफी नाराज हैं। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार जांच कराकर जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद